आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

इनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है.

इटखोरी. बिजली चोरी रोकने को लेकर विभात सख्त है. समय-समय पर अभियान चला कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है. जुर्माना लगाने के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज करने की भी कार्रवाई करती है. इसी क्रम में अभियान चलाया गया, जिसमें आठ लोग बिजली का अवैध रूप से उपयोग करते पकड़े गये. कनीय अभियंता तरुण कुमार ने इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है. जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, उनके मनवर अली, अब्दुल हारून, अफतफ, अनवर अली, संतोष भुईयां, ब्रजेश प्रजापति (ग्राम कल्याणपुर) और सत्येंद्र साव व बिनोद रविदास (ग्राम शेरद निवासी) शामिल हैं. इनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >