प्रत्याशी डोर-टू-डोर चला रहे हैं जनसंपर्क अभियान

प्रत्याशी डोर-टू-डोर चला रहे हैं जनसंपर्क अभियान

चतरा. नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. चौक-चौराहों, गली-मुहल्लों के साथ-साथ चाय, पान दुकान, होटलों व अन्य स्थानों पर चुनाव की ही चर्चा हो रही है. प्रत्याशियों के चयन को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है. वहीं प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में लगे है. प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे है. कोई नगर के विकास तो कोई पानी की समस्या का समाधान तो कोई होल्डिंग टैक्स कम करने व स्वच्छ, सुंदर नगर बनाने का वादा कर रहे हैं. मतदाता भी सभी प्रत्याशियों को वोट देने की बात कही जा रही है. लेकिन मतदाताओं की चुप्पी प्रत्याशियों को परेशान कर रखा है. बता दें कि इस बार अध्यक्ष पद से 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. वहीं वार्डो के लिए 82 मतदान चुनाव मैदान में है. सभी प्रत्याशी अहले सुबह उठते ही चुनाव प्रचार में लग जाते हैं, जो देर शाम तक चलता रहता है. सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. चुनावी कार्यालय में भीड़ लग रही है. चुनाव जीतने की रणनीति तैयार हो रही है. वहीं चुनाव प्रचार वाहन से पूरा शहर में घुम रहा है. जिसकी शोर गूंज रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >