हजारीबाग-इटखोरी मुख्य पथ पर दंदाहा घाटी के समीप गुरुवार की शाम बोलेरो वाहन (जेएच 13 डी 2886) व ट्रक (जेएच 02 बीबी 5703) के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें चालक समेत सात लोग घायल हो गये. घायलों में किरण कुमारी (25), साक्षी कुमारी (5), अनिता देवी (40), भुनेश्वर यादव (40), मीणा देवी (55) समेत अन्य दो लोग भी शामिल है. किरण, साक्षी, अनिता व मीणा की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी लोग राजपुर थाना क्षेत्र के हरदद गांव के बताये जा रहे हैं. ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिये इटखोरी पीएचसी भेज दिया गया है. घटना के बाद उक्त स्थल पर जाम लग गया. आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा. सूचना मिलने के बाद पहुंचे थाना प्रभारी आशिष प्रसाद के द्वारा जाम को हटवाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो इटखोरी की और से हजारीबाग व ट्रक हजारीबाग से इटखोरी की ओर जा रहा था.
बोलेरो-ट्रक में टक्कर, सात घायल
बोलेरो-ट्रक में टक्कर, सात घायल
