डैम में मिला छह दिनों से लापता किशोर का शव

डैम में शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र की हुमाजांग पंचायत के नवरत्नपुर (सिमराडीह) गांव से छह दिनों से लापता 15 वर्षीय शंभु चौधरी (पिता संतोष चौधरी) का शव सोमवार की सुबह नवरत्नपुर डैम से मिला. डैम में शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी दल बल के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया. शव को सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. मालूम हो कि शंभु चौधरी मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी से लापता था, जिसे लेकर परिजन परेशान थे. पुलिस भी लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी. शंभु मानसिक रूप से कमजोर था.

इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में कई मुद्दो पर चर्चा

कान्हाचट्टी. प्रखंड के बेंगोकला में सोमवार को इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सदस्य भोला भोगता ने की. इस दौरान 25 फरवरी को होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी. कहा गया कि रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे आदि मुद्दे को लेकर इसी दिन समाहरणालय का घेराव किया जायेगा. मुख्य अतिथि सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह ने कहा कि पेसा कानून से चतरा को अलग रखा गया है. चतरा जिले के जनजातीय गांवों को पेसा कानून के अंतर्गत अनुसूचित नहीं किया गया, तो सांसद आवास का घेराव किया जायेगा. मौके पर राजेश कुमार, सुभाष कुमार, सेवा सिंह, तिलेश्वर भोगता, बाबूलाल पासवान समेत अन्य उपस्थित थे. संचालन इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव आशीष कुमार प्रजापति ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >