सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव

दोस्त संग बाइक से निकला था युवक, फिर घर नहीं लौटा

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के रमटूंडा मैदान के समीप सड़क किनारे बुधवार की रात एक युवक का खून से लथपथ शव मिला. जिसकी पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल गांव निवासी 18 वर्षीय अभिषेक उर्फ निर्भय कुमार (पिता लक्ष्मी सिंह) के रूप में हुई. लोगों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलते ही पेलतौल गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, अभिषेक एक दोस्त के साथ बाइक से घर से निकला था. दोस्त नवडीहा गांव निवासी गोलू कुमार बताया जा रहा है. घटना के बाद से दोस्त गायब है. उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

अश्लील गाना बजाने वालों पर होगी कार्रवाई

गिद्धौर. थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर गुरुवार को शांति समिति कि बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख अनिता यादव ने की. संचालन सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने किया. बैठक में सभी क्लबों के अध्यक्ष समेत ग्रामीणों ने बारी-बारी से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण मनाने के साथ तैयारियों की जानकारी दी. सीओ ने पूजा के दौरान अश्लील गाना नहीं बजाने और प्रतिमा विसर्जन पांच बजे तक करने का निर्देश दिया. कहा कि पूजा के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. मौके पर एएसआई महेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, शशि कुमार गुप्ता, राजद प्रखंड अध्यक्ष कमलेश रजक, मनोज यादव समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >