नप अध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर भाजपा ने की राय शुमारी

तपेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को नगर परिषद चुनाव की रायशुमारी को लेकर बैठक हुई

चतरा. तपेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को नगर परिषद चुनाव की रायशुमारी को लेकर बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने किया. बैठक में रांची महानगर के पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय व भाजपा नेता राजधानी यादव शामिल हुए. इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर राय शुमारी ली गयी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तीन-तीन लोगों का नाम लिया. कार्यकर्ताओं द्वारा राय शुमारी दिया गया नामो को प्रदेश भेजा जायेगा. प्रदेश से नाम चिन्हित होने के बाद समर्थन किया जायेगा. राय शुमारी को लेकर दिनभर कार्यालय में गहमा गहमी रही. अध्यक्ष पद के संभावित लोग कार्यकर्ताओं को अपने में राय शुमारी करने को लेकर आग्रह करते नजर आये. मौके पर जिला महामंत्री मृत्यूंजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा, जिला प्रवक्ता काली यादव, निर्मलचंद यादव, सुजीत जायसवाल समेत कई उपस्थित थे. नवविवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या टंडवा. थाना क्षेत्र के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत स्थित असनालेबड़ जंगल में गुरुवार को नवविवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला. जिसकी पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के बधार गांव निवासी सुनिका कुमारी (19) पति भुटानी भुइयां के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार पति के साथ अनबन होने के बाद सुनिका आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार व थाना प्रभारी अनिल उरांव घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. सुनिका के पिता सिमरिया थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी सेवाकी भुइयां घटनास्थल के करीब ईंट भट्टा में काम करते है. पिता ने बताया कि दो माह पहले ही पुत्री भुटानी के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह की थी. विवाह के बाद उसका पति से संबंध ठीक नहीं रहने लगा. पति से झगड़ा होने के बाद वह तीन दिन पहले वह ईंट भट्टे पर आ गयी थी. गुरुवार सुबह को पति से फोन पर उसकी कहासुनी हुई, जिसके बाद वह इट भट्टे से बिना सूचना के दोपहर दो बजे जंगल की ओर चली गयी. जहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >