चतरा: मयूरहंड प्रखंड के महेशा नहर स्थित खेल मैदान में आयोजित हिन्दू-मुस्लिम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बीडीओ मनीष कुमार ने किया. उद्घाटन मैच विकास यूथ क्लब देवचंदा (बरही) और नीरो इलेवन क्लब बाझा (कटकमसांडी) के बीच खेला गया. इसमें देवचंदा की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की.
मौके पर बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. खेल से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए नियमित रूप से खेल में भाग लेना चाहिए.
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन समारोह में जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया इशहाक अली, समाजसेवी नेपाल सिंह, जामलउद्दीन अंसारी, संजय रविदास समेत कई लोग मौजूद थे.
