.बलबल बागेश्वरी न्यास कार्यकारिणी समिति की बैठक

.बलबल बागेश्वरी न्यास कार्यकारिणी समिति की बैठक

गिद्धौर. प्रखंड के मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में बलबल बागेश्वरी न्यास कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बागेश्वरी न्यास अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगत ने किया. संचालन समिति सचिव सह मुखिया जगदीश यादव ने किया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मंदिर विकास पर बारी-बारी से जानकारी दिया. साथ ही बागेश्वरी न्यास समिति सदस्यों की संख्या 24 है, जो बढ़ाकर 51 करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश गोप, सुरेश यादव, अर्जुन यादव, सिकंदर रवानी, सुरेंद्र राम, रामकुमार अग्रवाल, राजकुमार प्रजापति समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >