नाबालिग बच्चियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, दो दलाल गिरफ्तार

बच्चियों को काम दिलाने के बहाने दूसरे प्रदेश में ले जाने की योजना थी

: बच्चियों को काम दिलाने के बहाने दूसरे प्रदेश में ले जाने की योजना थी

जोरी. नाबालिग बच्चियों की तस्करी की कोशिश को वशिष्ठ नगर पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया. सोमवार की सुबह पुलिस ने नाबालिग बच्चियों की तस्करी के आरोप में दो दलालों को गिरफ्तार कर बच्चियों को सकुशल बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भूगढ़ा निवासी प्रमोद बैगा व जोगियारा निवासी विकास कुमार (टेंपो चालक) शामिल हैं. इस संबंध में एक नाबालिग के चाचा के आवेदन पर वशिष्ठ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने के बहाने जोरी के रास्ते दूसरे प्रदेश ले जाकर बेचने की योजना है. सूचना मिलते ही थाना के समीप घेराबंदी कर बच्चियों को बरामद कर लिया और दोनों दलालों को गिरफ्तार कर लिया. इनसे पूछताछ की जा रही है. मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >