रामनवमी को लेकर महाबीरी पताकाें से पटा क्षेत्र

क्लबों द्वारा एक से बढ़ कर एक झांकी बनायी जा रही है.

चतरा. जिले में रामनवमी की तैयारी जोरों पर है. पूरा शहर महाबीरी पताका से पटा हुआ है. चारों ओर उत्साह व उमंग का माहौल है. रामभक्त रामनवमी की तैयारी में जुटे हुए है. क्लबों द्वारा एक से बढ़ कर एक झांकी बनायी जा रही है. झांकी को अंतिम रूप देने में कलाकार लगे हुए हैं. बजरंग बली मंदिरों काे सजाया जा रहा है. घरों में महाबीरी पताका लगाने के लिए बुधवार को बांस की बिक्री हुई. अधिकतर क्लबों में डीजे साउंड आ गया है. जय श्रीराम, जय हनुमान, हर हर महादेव के जयकारे चारों ओर गूंज रहे हैं. रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैद है. लगातार फ्लैग मार्च, बैठक, मॉक ड्रिल किया जा रहा है. समाहरणालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी. एसडीओ जहुर आलम ने नो इंट्री का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार 26 मार्च की रात आठ बजे से 29 मार्च की रात नौ बजे तक शहर में व्यावसायिक व सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पर पूरी तरह प्रबंधित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >