वस्तनिया व फोकानिया परीक्षा में 162 बच्चे शामिल

राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को वस्तनिया व फोकानिया मदरसा परीक्षा-2025 का आयोजन हुआ.

चतरा. राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को वस्तनिया व फोकानिया मदरसा परीक्षा-2025 का आयोजन हुआ. इसमें जिले से 162 बच्चे शामिल हुए. परीक्षा को लेकर 164 बच्चों ने फॉर्म भरा था. दो बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक सह विद्यालय के प्राचार्या नीतू कुमारी प्रजापति की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई. सदर एसडीओ जहूर आलम ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभायी. बता दें कि वस्तानिया माध्यमिक विद्यालय के समकक्ष व फोकानिया मैट्रिक के समकक्ष होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >