असामाजिक तत्वों ने जलमीनार को किया क्षतिग्रस्त, परेशानी

प्रखंड के नावाडीह मैदान में लगा जलमीनार का नल व पाइप को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया.

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह मैदान में लगा जलमीनार का नल व पाइप को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. जिससे जलमीनार बेकार पड़ा हुआ है. लोगों को जलमीनार का लाभ नहीं मिल रहा है. गर्मी में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन व पावर सब स्टेशन के बगल में बरगद पेड़ के पास चबूतरा बना हुआ है. जहां हर रोज शाम ढलते ही असामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगने लगता है. शराब पीकर बोतल चबूतरा में ही छोड़ दिया जाता है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने पुलिस से ऐसे लोगो की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही पीएचइडी पदाधिकारियों से जलमीनार की मरम्मति करा कर पेयजलापूर्ति शुरू कराने की मांग की. कहा कि लगन के दिनो में बाहर से आने वाले बारातियों को यहां थोड़ा देर ठहराया जाता है, उनका स्वागत किया जाता है. असामाजिक तत्वो के इस हरकत के कारण बारातियों को ठहराने में डर लगता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >