टंडवा के अंश कुमार का अंडर-14 क्रिकेट लीग में चयन

क्रिकेट के प्रति जुनून ने अंश को खेल के क्षेत्र में पहली सफलता दिलायी है. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग मैच के लिए चतरा जिला की ओर से टंडवा के अंश कुमार का चयन किया गया है.

टंडवा. क्रिकेट के प्रति जुनून ने अंश को खेल के क्षेत्र में पहली सफलता दिलायी है. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग मैच के लिए चतरा जिला की ओर से टंडवा के अंश कुमार का चयन किया गया है. पत्रकार रुदेश कुमार नायक के पुत्र अंश डीएवी स्कूल नॉर्थ कर्णपूरा टंडवा में कक्षा छह के छात्र है. अंश ने अपने पहले ट्रायल में अंडर-14 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की. चतरा जिले के सभी लीग मैच बंगाल के जामताड़ा मैदान में होंगे. चतरा का पहला मैच 26 नवंबर को देवघर के साथ है. वहीं 28 नवंबर को बोकारो, एक दिसबंर को गिरिडीह, दो दिसबंर को गोड्डा तथा चार दिसबंर को साहेबगंज के साथ मुकाबला होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >