अनगड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, कुब्बा एकादश ने भुरकुंडा एकादश को 2-1 से पराजित कर जीत दर्ज की

पत्थलगड्डा के अनगड़ा गांव में युवा स्टार क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन मैच में कुब्बा एकादश ने भुरकुंडा एकादश को 2-1 से हराया.

पत्थलगड्डा: चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड क्षेत्र के अनगड़ा गांव में रविवार को युवा स्टार क्लब अनगड़ा के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में पत्थलगड्डा के अलावे गिद्धौर और सिमरिया प्रखंड के कुल 16 टीमें भाग लिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह नोनगांव पंचायत के पूर्व मुखिया सतीश कुमार और सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी,भाजपा नेता ब्रजेश सिंह ने फीता काटकर व फुटबॉल में किक मारकर किया.

कुब्बा एकादश ने भुरकुंडा एकादश को 2-1 से पराजित कर मैच जीता

उद्घाटन मैच कुब्बा एकादश बनाम भुरकुंडा एकादश टीम के बीच खेला गया. पचास मिनट के इस मैच में दोनों टीमों के द्वारा रोमांचक मुकाबले में कुब्बा एकादश ने भुरकुंडा एकादश को 2-1 से पराजित कर मैच जीत लिया. मौके पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस इसे निखारने की जरूरत है.

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलता है अवसर

इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. टूर्नामेंट के आयोजन करता अध्यक्ष सुनील यादव, सदस्य शिव कुमार, गणेश रजक, संटू राम, रंजीत राम, विवेक राम,अर्जुन राम आदि कई युवा है जो टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं .

ये भी पढ़ें: केरेडारी में सर्पदंश से दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >