चतरा. चतरा के पत्थलगड्डा प्रखंड क्षेत्र के अनगड़ा गांव में रविवार को युवा स्टार क्लब अनगड़ा के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में पत्थलगड्डा के अलावा गिद्धौर व सिमरिया प्रखंड की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया.
उदघाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह नोनगांव पंचायत के पूर्व मुखिया सतीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी व भाजपा नेता ब्रजेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उदघाटन मैच कुब्बा एकादश और भुरकुंडा एकादश के बीच खेला गया.
50 मिनट के रोमांचक मुकाबले में कुब्बा एकादश ने भुरकुंडा एकादश को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की. अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें निखारने की है. ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं. आयोजन में अध्यक्ष सुनील यादव समेत शिव कुमार, गणेश रजक, संटू राम, रंजीत राम, विवेक राम व अर्जुन राम का योगदान रहा.
ये भी पढ़ें: 18 अगस्त को मयूरहंड में जुटेंगे दिग्गज, शहीद शक्ति सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़ें: चतरा में 3 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर जंगल में भागा दूसरा आरोपी
