चतरा. चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रमुख मिकी देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. इस दौरान बैठक में अस्पताल में दवा उपलब्ध कराने, आम बागवानी के लक्ष्य को पूरा करने, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिये जागरूक करने, मध्य विद्यालयों में स्टेफरी वेंडिंग मशीन व्यवस्था करने, राशनकार्ड रद्द करने से पूर्व भौतिक सत्यापन करने, बिचौलियों से योजनाओं को दूर रखने का निर्णय लिया गया.
वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने वाली सीडीपीओ अर्चना सिंह व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंहा पर कार्यवाई करने के लिये बीडीओ मनीष कुमार को निर्देशित किया गया.
बैठक में पंचायत समिति सदस्य प्रीति कुमारी, रामटहल गुप्ता, माया देवी, पूनम कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: 18 अगस्त को मयूरहंड में जुटेंगे दिग्गज, शहीद शक्ति सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़ें: चतरा में 3 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर जंगल में भागा दूसरा आरोपी
