टंडवा. राहम निवासी नीरू उरांव के चार मवेशियों की कोल वाहन से हुई मौत के बाद लगा रोड जाम आश्वासन के बाद हटा लिया गया. जाम लगभग 36 घंटे रहा. थाना प्रभारी पप्पू शर्मा की पहल पर भाजपा महामंत्री बालकृष्ण यादव, जिप सदस्य सुभाष यादव, मुखिया विश्वजीत उरांव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ,निर्मल यादव व सरस्वती देवी की उपस्थिति में वार्ता हुई. जिसमें पीड़ित परिवार को तीन लाख मुआवजा देने पर सहमति बनी. राशि भुगतान के बाद सुबह आठ बजे जाम हटा लिया गया. लेकिन जैसे ही सड़क जाम हटा, फिर कोल वाहन ने टंडवा-केरेडारी सड़क पर विजय यादव की गाय को चपेट में ले लिया, जिसके बाद पुनः जाम लगा दिया गया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.
मवेशियों की मौत पर राेड जाम, मुआवजा मिलते ही फिर हुआ हादसा
जाम लगभग 36 घंटे रहा.
