जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने रविवार को थाना गेट के समीप से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 77 किलो गांजा लदा वाहन (जेएच 01 एजेड-1706) को जब्त किया है. साथ ही चालक बिहार के आरा के जोकता निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि गांजा लेकर एक वाहन डोभी की ओर जाने वाला है. सूचना के आलोक में पुलिस ने थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान उक्त कार वहां पहुंची. कार को रोक कर तलाश ली गयी, तो डिक्की से 24 प्लास्टिक के पैकेट में बंद 77 किलो गांजा जब्त किया गया. कार चालक गांजा की खेप ओड़िशा के सुंदरगढ़ से लेकर आ रहा था, जिसे गया जी में पहुंचाना था. पुलिस तस्करों की पहचान करने में जुटी है. छापामारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
कार की डिक्की से 77 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार
कार चालक गांजा की खेप ओड़िशा के सुंदरगढ़ से लेकर आ रहा था, जिसे गया जी में पहुंचाना था.
