इटखोरी : सावन की पहली सोमवारी पर मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ी भक्‍तों की भीड़

इटखोरी : सावन माह के पहले सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मां भद्रकाली मंदिर में कई क्षेत्रों से शिव भक्त पूजा करने आये थे. ग्रामीण क्षेत्रों से अलग-अलग संगठन के लोग पैदल कांवर यात्रा पर निकाले. चिलचिलाती धूप की परवाह किये बिना श्रद्धालु माता के दरबार […]

इटखोरी : सावन माह के पहले सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मां भद्रकाली मंदिर में कई क्षेत्रों से शिव भक्त पूजा करने आये थे. ग्रामीण क्षेत्रों से अलग-अलग संगठन के लोग पैदल कांवर यात्रा पर निकाले.

चिलचिलाती धूप की परवाह किये बिना श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे. माता का दर्शन कर सहस्त्रशिवलिंगम का जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर हर हर महादेव व जय माता दी के घोष से गूंजता रहा. सुबह चार बजे से ही कांवरिए पहुंचने लगे थे.

सहस्त्रशिवलिंगम का रुद्राभिषेक हुआ : मां भद्रकाली मंदिर स्थित सहस्त्रशिवलिंगम का रूद्राभिषेक हुआ. धनखेरी पंचायत के मुखिया उमेश साव ने सपत्नीक रूद्राभिषेक किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >