चतरा : बस ने महिला को कुचला, जाम

सिमरिया (चतरा) : सिमरिया-बगरा पथ स्थित बगरा बस्ती के समीप रविवार को दीप ज्योति नामक बस ने एक महिला को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान बगरा बस्ती निवासी चमारी राम की पत्नी मुलिया देवी (55) के रूप में की गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त […]

सिमरिया (चतरा) : सिमरिया-बगरा पथ स्थित बगरा बस्ती के समीप रविवार को दीप ज्योति नामक बस ने एक महिला को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान बगरा बस्ती निवासी चमारी राम की पत्नी मुलिया देवी (55) के रूप में की गयी.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त पथ को जाम कर दिया. जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. सड़क जाम कर रहे लोग 10 लाख रुपये मुआवजा और मृतका के परिजन को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे. पुलिस व अंचल कर्मियों ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत कराया.इसके बाद पारिवारिक लाभ योजना के तहत अंचल की ओर से मृतका के परिजनों को दस हजार रुपये नकद दिये गये. इसके बाद जाम हटा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >