इटखोरी : नेशनल ग्रीन त्रिवनेट(राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के तहत 15 जून से 15 अक्तूबर तक बालू की ढुलाई बंद रहेगी. इस दौरान ढुलाई करते पकड़े जाने पर ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उक्त बात सीओ बैद्यनाथ कामती ने कही. उन्होंने कहा कि चार माह तक बालू की ढुलाई नहीं होगी. पकड़े जाने पर ट्रैक्टरों को नीलाम किया जायेगा. अक्तूबर के बाद भी अवैध ढुलाई पर रोक रहेगी. सरकारी कार्यों के लिए संबंधित विभाग से पत्र लाना होगा, तभी विचार किया जा सकता है.
15 से बालू की ढुलाई करनेवालों पर होगी कार्रवाई
इटखोरी : नेशनल ग्रीन त्रिवनेट(राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के तहत 15 जून से 15 अक्तूबर तक बालू की ढुलाई बंद रहेगी. इस दौरान ढुलाई करते पकड़े जाने पर ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उक्त बात सीओ बैद्यनाथ कामती ने कही. उन्होंने कहा कि चार माह तक बालू की ढुलाई नहीं होगी. पकड़े जाने पर […]

पांच हजार किसानों का पंजीयन : अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना के तहत अब तक पांच हजार किसानों का पंजीयन किया जा चुका है. सीओ ने बताया कि 11 हजार से अधिक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सभी किसानों को 30 जून तक फार्म डी जमा करना होगा. फार्म डी जमा नहीं करने वाले को योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
ट्रांसमिशन लाइन का एनओसी दिया गया : चोरकारी पावर ग्रिड से जिले में बिजली आपूर्ति के लिए सीओ ने ट्रांसमिशन लाइन निर्माण के लिए एनओसी प्रदान किया. सीओ बैद्यनाथ कामती ने बताया कि नौ गांवों के वन क्षेत्र से गुजरने वाले स्थानों पर ट्रांसमिशन निर्माण का अनापत्ति प्रमाण दिया गया है. इनमें हलामत्ता, माधोपुर, नगवां, जुग्गुडी, टोनाटांड़, चक्रवार, पीटीज, पिटीजी व हुरणाली गांव है.मालूम हो कि अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही ट्रांसमिशन लाइन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना बढ़ गयी है.