शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जल कर राख

प्रतापपुर : प्रखंड के कौरा गांव निवासी रामोतार यादव के घर में गुरुवार की देर रात शॉट सर्किट से आग लग गयी. अाग लगने से घर में रखा चावल, दाल, मकई, कपड़ा समेत कई सामग्री जलकर राख हो गयी. आग काफी तेज थी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले […]

प्रतापपुर : प्रखंड के कौरा गांव निवासी रामोतार यादव के घर में गुरुवार की देर रात शॉट सर्किट से आग लग गयी. अाग लगने से घर में रखा चावल, दाल, मकई, कपड़ा समेत कई सामग्री जलकर राख हो गयी. आग काफी तेज थी.

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक सारा सामान जल चुका था. भुक्तभोगी ने बताया कि शुक्रवार को मेरे पुत्र रंजीत कुमार की शादी होनी थी, लेकिन घर में आग लगने से सभी परिवार सदमे में हैं. उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >