चतरा में माओवादियों ने जेनरेटर, मिक्सर फूंकी, निर्माणाधीन पुल में लगी थी मशीनें

पत्थलगड्डा (चतरा) : नक्सलियों ने पत्थलगड्डा में बकुलिया नदी पर बन रहे पुल निर्माण में लगे जेनरेटर व मिक्सर मशीन फूंक दी. यह घटना शुक्रवार की देर रात की है. डेढ़ दर्जन माओवादी साइट पर पहुंचे और ठेकेदार व मुंशी को खोजने लगे. दोनों के नहीं मिलने पर मशीनों में आग लगा दी. इसके बाद […]

पत्थलगड्डा (चतरा) : नक्सलियों ने पत्थलगड्डा में बकुलिया नदी पर बन रहे पुल निर्माण में लगे जेनरेटर व मिक्सर मशीन फूंक दी. यह घटना शुक्रवार की देर रात की है. डेढ़ दर्जन माओवादी साइट पर पहुंचे और ठेकेदार व मुंशी को खोजने लगे.

दोनों के नहीं मिलने पर मशीनों में आग लगा दी. इसके बाद नारेबाजी कर पोस्टर चिपकाया. इसमें लिखा था कि ठेकेदार बिना संगठन से इजाजत लिए निर्माण कार्य नहीं करो वर्ना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. जानकारी के अनुसार, लेवी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से माओवादियों ने एक माह में कंस्ट्रक्शन साइट पर दूसरी बार हमला किया. इससे पूर्व अगस्त में मजदूरों के साथ मारपीट की गयी थी.

मालूम हो कि प्रखंड के अति महत्वाकांक्षी बकुलिया नदी पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे. पुल नहीं होने से प्रखंड के दर्जनों गांव बरसात के दिनों में टापू में तब्दील हो जाते हैं. जिला प्रशासन ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >