Chaibasa News : गोइलकेरा के साप्ताहिक हाट में युवक की पीट-पीटकर हत्या

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार,सिर को पत्थर से कूचा, नहीं हुई शिनाख्त

गोइलकेरा.

गोइलकेरा थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव में साप्ताहिक हाट बाजार के पास एक व्यक्ति की तीन अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर और पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, भरडीहा में बुधवार को साप्ताहिक हाट में लोगों की चहल-पहल थी. बाजार से ठीक सामने से गुजरी सड़क के किनारे बाइक लेकर खड़े एक युवक को तीन लोगों ने पहले धक्का देकर गिराया. इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी और चेहरे को पत्थर से कूच कर मार डाला. हत्या के बाद हाट बाजार में भगदड़ मच गयी और लोग वहां से लोग भाग खड़े हुए. देखते ही देखते हाट बाजार की दुकानें समेट ली गयीं. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाश भी बाइक से जंगल की ओर भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >