चाईबासा. आदिवासी हो समाज महासभा का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला. जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में जिला का राज्य में सबसे खराब प्रदर्शन पर चिंता जतायी गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की कमी व अन्य पहलु हैं. महासभा ने सुझाव दिया कि डीएमएफटी फंड से दो हजार शिक्षकों की बहाली अविलंब किया जाये, ताकि शिक्षकों की कमी दूर हो सके. मिड-डे-मील से अधिक पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. इस संबंध में उपायुक्त से मिलकर चिंता जतायी गयी. शिष्टमंडल में बामिया बारी, चंद्रमोहन बिरुवा, एपिल सामड, गब्बर सिंह हेंब्रम, चैतन्य कुंकल, मानसिंह सामद, ऑयबन, शेर सिंह बिरुवा आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
