Chaibasa News : बाइक के धक्के से महिला की मौत, पति व बेटा घायल

राजनगर. दंपती अपने बेटे का साथ बाइक पर घर लौट रहे थे

– दूसरी बाइक पर सवार युवक धक्का मारकर फरार हो गया

– पीछे बैठी महिला की सड़क पर सिर के बल गिरने से हुई मौत- राजनगर के बड़ा गिद्दी निवासी की निवासी थी महिला

चाईबासा.

राजनगर थाना क्षेत्र के कुजू में रुंगटा प्लांट के पास बाइक के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. वहीं, महिला के पति और बच्चे को हल्की चोट आयी है. घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है. मृतका की पहचान राजनगर के बड़ा गिद्दी निवासी सेताली सरदार (40) के रूप में हुई. घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. घायलों में मृतका का पति पूर्ण सरदार और बेटा रोशन सरदार शामिल है.

बीमार बेटे को खून चढ़ाकर लौट रहे थे दंपती

जानकारी के अनुसार, दंपती ने अपने सात वर्षीय बीमार बेटे रोशन सरदार को ब्लड (खून) चढ़ाने सदर अस्पताल लाया था. ब्लड चढ़ाने के बाद बेटे को लेकर दंपती बाइक से अपने घर बड़ा गिद्दी जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में रुंगटा प्लांट के गेट के पास मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार तेजी से आया और बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया. बाइक के धक्के से पीछे बैठी महिला सिर के बल नीचे गिर गयी. सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >