पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव तालाब में फेंका

चाईबासा के मंझारी में अवैध संबंधों के चलते पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया. पुलिस जांच में जुटी है.

प्रतिनिधि, चाईबासा

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र के कुंदरुगुटु गांव के मास्टरसाई टोला में अवैध संबंध के चलते सगे चाचा ने अपनी प्रेमिका (भतीजे की पत्नी) के साथ मिलकर अपने ही भतीजे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर तालाब में फेंक दिया. रविवार की सुबह तालाब में शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान कुंदरुगुटु गांव निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मण बिरुवा के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही मंझारी थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं चाचा गंगाराम बिरुवा और मृतक की पत्नी गांव से फरार हैं. पुलिस दोनों की खोजबीन कर रही है.

अवैध संबंध के कारण चाचा ने की हत्या -छोटा भाई

मृतक के छोटे भाई राकेश बिरुवा ने आरोप लगाया कि लक्ष्मण मजदूरी करने बाहर गया था और घर पर उसकी पत्नी रहती थी. करीब एक माह से मृतक की पत्नी का उसके सगे चाचा गंगाराम बिरुवा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. गंगाराम बिरुवा का आपराधिक इतिहास रहा है. वह इससे पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. इतना ही नहीं, गंगाराम ने इससे पहले अपनी भाभी यानी मृतक लक्ष्मण बिरुवा की मां से भी शादी कर ली थी और अब वह भतीजे की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाये हुए था.

बच्चाें ने तालाब में शव देखा

छोटे भाई ने बताया कि गुरुवार शाम को आरोपी चाचा गंगाराम बिरुवा और मृतक की पत्नी ने मिलकर लक्ष्मण बिरुवा के साथ जमकर मारपीट की थी. इसके अगले दिन यानी शुक्रवार को दिन में चाचा गंगाराम और गांव का ही एक युवक शारदा बिरुवा, लक्ष्मण को बाइक पर बैठाकर घर से बाहर ले गये थे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. रविवार सुबह गांव के कुछ बच्चे तालाब में नहाने गये थे, तभी उन्होंने पानी में शव देखा. भाई का दोनों हाथ रस्सी से बांधा हुआ था तथा गला कटा हुआ था. बच्चों ने गांव आकर इसकी जानकारी दी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान लक्ष्मण बिरुवा के रूप में की. पुलिस ने इस मामले में गांव के शारदा बिरुवा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

परिजनों के अनुसार, मामला प्रेम संबंध का लग रहा है. मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. - दिलीप सहाय मांझी, थाना प्रभारी, मंझारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >