Chaibasa News : बरामदे में तार पर कपड़ा डालते ही करंट से ट्रैकमेंटेनर झुलसा, हुई मौत

डांगुवापोसी की रेलवे कॉलोनी में तार पर कपड़ा डालते समय करंट आने से ट्रैकमेंटेनर पवन कुमार (28) की मौत हो गयी.

चक्रधरपुर.

डांगुवापोसी की रेलवे कॉलोनी में तार पर कपड़ा डालते समय करंट आने से ट्रैकमेंटेनर पवन कुमार (28) की मौत हो गयी. वह मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था. घटना रविवार रात करीब सात बजे की है. वह डांगुवापोसी के क्वार्टर-इ-11/3 में अकेले रहता था. बताया जाता है कि घटना के समय वह क्वार्टर के बरामदे में टंगे तार पर गीला कपड़ा डाल रहा था. तभी तार में करंट प्रवाहित हो गया. इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. रातभर उसका शव बरामदे में पड़ा रहा. सोमवार सुबह में पड़ोसी ने उसके शव को जमीन पर पड़ा देखा. इसके बाद इसकी सूचना रेलवे के संबंधित विभाग को दी गयी. को दी गई. इस घटना से रेलवे के बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने डांगुवापोसी में घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है.

सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया

पड़ोसी ट्रैकमेंटेनर जयपाल जराई व पाकुला बेहरा ने कहा कि रविवार शाम छह बजे बिजली विभाग को रेलवे क्वार्टरों में करंट आने की सूचना दी गयी थी. बिजली विभाग ने ऑनलाइन शिकायत करने को कहा था. बार-बार अनुरोध करने पर दो घंटे बाद करंट बंद किया था. मामले को बिजली विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया. बिजली विभाग द्वारा तत्परता से संज्ञान लिया जाता, तो यह घटना नहीं घटती.

नौ माह पूर्व हुई थी शादी

वर्ष 2024 दिसंबर में पवन कुमार की शादी हुई थी. दिसंबर 2025 में पहला सालगिरह मनाने वाला था. वह डांगुवापोसी रेलखंड के पदापहाड़ में काम करता था. उसकी पत्नी नालंदा में रहती थी. रोजाना शाम में वह फोन करती थी, घटना की रात में भी वह कई बार कॉल की थी. जिसे पवन रिसिव नहीं कर सका. इसे देख पत्नी ने सुबह में पड़ोसी को फोन किया था. पड़ोसी ने जब बंद क्वार्टर की दीवार से देखा, तो थोड़ी देर के लिए वह सदमें में आ गया. पवन कुमार जमीन पर मृत पड़ा था. पड़ोसी ने अन्य रेलकर्मियों को घटना की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >