भारी बारिश से गांव के घरों को नुकसान, समाजसेवी विनीत गोप ने लिया जायजा

नोवामुंडी के टोंटोपोसी गांव में भारी बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. समाजसेवी विनीत गोप ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिलाया है.

प्रतिनिधि, नोवामुंडी

नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत अंतर्गत टोंटोपोसी गांव में लगातार हो रही बारिश से कई मिट्टी के घरों में दरारें पड़ गई हैं और घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है. आंगनबाड़ी सेविका कोनको देवी का आधा घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जबकि बाकी हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है.

राशन डीलर पिंकी चंपिया के मिट्टी के घरों की दीवारें भी बारिश के कारण कमजोर होकर धंस रही हैं. बाउंड्री वॉल गिरने से एक बच्चा घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया गया. सूचना मिलने पर समाजसेवी विनीत गोप गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों के घरों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा, चिकित्सा सुविधा और अन्य सहायता दिलाने के लिए जरुरी जानकारी दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >