Chaibasa News : हाथी ने युवक को पटका हाथ में दांत घुसेड़ा, गंभीर

ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों को खदेड़ कर युवक को बचाया

जैंतगढ़. चंपुआ (ओडिशा) वन क्षेत्र के कटलीकोना जंगल में हाथियों के झुंड को देखने ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. इस दौरान हाथी अचानक भीड़ की ओर दौड़ पड़े. इस दौरान भीड़ जान बचाने के लिए भागी. एक युवक को हाथी ने सूंड से गिरा दिया. उसके हाथ में दांत घुसा दिया. युवक की हालत गंभीर है. ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों को खदेड़ कर घायल युवक नरेंद्र मुंडा (27) को क्योंझर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना सोमवार देर शाम की है. जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखरपुर पंचायत के बलभद्रपुर स्थित पाटासाही गांव निवासी गुरुचरण मुंडा के पुत्र नरेंद्र मुंडा अपने दोस्तों के साथ चंपुआ के वनांचल के उखुंडा प्रखंड अंतर्गत कटुलिकाना जंगल में हाथियों को देखने गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नरेंद्र हाथी के काफी करीब चला गया था. उसे छेड़ने की कोशिश की. हाथी ने अचानक पलटकर नरेंद्र को सूंड से धक्का दे दिया. वह पहाड़ी से नीचे गिर गया. इसके बाद हाथी ने नुकीले दांत युवक के हाथ में घुसेड़ दिया. युवक बुरी तरह घायल हो गया. ग्रामीणों ने किसी प्रकार हाथियों को खदेड़ा. सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. युवक को क्योंझर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर है. ज्ञात हो कि वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के पास जाने से मना किया है. इसके बावजूद लोग हाथी के करीब पहुंच जाते हैं. इससे हाथी हिंसक होकर लोगों पर हमले कर रहे हैं. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >