Chaibasa News : झींकपानी सीएचसी के पास शरारती तत्वों ने झाड़ियों में लगायी आग, कई घर बचे

दमकल के पहुंचने से पहले आग को घरों की ओर बढ़ता देख स्थानीय ग्रामीण सक्रिय हो गए

झींकपानी.

झींकपानी सीएचसी के समीप गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब खेतों में मौजूद सूखी झाड़ियों में अचानक आग लग गयी. आशंका जतायी जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने झाड़ियों में आग लगा दी थी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. सूखी घास होने के कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे पास स्थित रिहायशी घरों और स्वास्थ्य केंद्र के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया.

ग्रामीणों ने बाल्टियों से बुझायी आग

आग लगने की सूचना मिलते ही पूर्व पंचायत समिति सदस्य (पंसस) रघुनाथ गोप तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल झींकपानी थाना और एसीसी कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी दी. दमकल के पहुंचने से पहले आग को घरों की ओर बढ़ता देख स्थानीय ग्रामीण सक्रिय हो गए. रघुनाथ गोप के नेतृत्व में दिनेश मुंडा, रामकिशन पूर्ति, चरकू मुंडा, अर्जुन मुंडा, जुंतुल हांसदा, विजय मुंडा, तुराम बारी, हरीश मुंडा, कृष्णा पान, जितेन गोप और उत्तम कुमार आदि ने मिलकर मोर्चा संभाला. ग्रामीणों ने पारंपरिक संसाधनों और पानी का छिड़काव कर काफी हद तक आग को फैलने से रोका.

एसीसी के दमकल ने पाया काबू

सूचना मिलते ही एसीसी कंपनी का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा. ग्रामीणों के सहयोग और दमकल की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >