Chaibasa News : रायकापाट में अंडरपास का रास्ता क्षतिग्रस्त ग्रामीणों ने रेलकर्मियों को काम करने से रोका

इंजीनियरिंग विभाग 61 कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया गया

मनोहरपुर. प्रखंड के जराइकेला थाना के रायकापाट गांव में अंडरपास का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रेलकर्मियों को रोके जाने के बाद शुक्रवार को बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार ने रेल अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मौके का जायजा लिया. गौरतलब है कि वहां काम कर रहे इंजीनियरिंग विभाग 61 कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया गया. देर शाम उन रेलकर्मियों को छोड़ भी दिया गया. शुक्रवार को पहुंचे पदाधिकारियों ने वहां की समस्याओं को लेकर रेल अधिकारियों और ग्रामीणों से बात की. अधिकारियों ने मौके का मुआयना भी किया. इस मौके पर ग्रामीणों में रेल प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई. प्रशासन के आने से लोगों को थोड़ा विश्वास हुआ. ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि उनकी मांगों को रेल प्रशासन ने अभी तक अनदेखी कर दी है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ से बरसात के दिनों में आनेवाले पानी को लेकर अंडरपास का निर्माण किया गया था. उसी से गांव के लोग आना जाना करते थे. कुछ दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश की वजह से उस जगह की सड़क धंस गयी है. सड़क पर भारी कीचड़ की वजह गाड़ियां फंस रही हैं. साथ ही आवाजाही में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि इसी वजह से गुरुवार की शाम को रेलकर्मियों को रोका गया था. इधर मौके पर बीडीओ ने रेलवे के आला अधिकारी से भी बात की. मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों से कहा कि तत्काल सड़क को आवागमन के लायक बनाया जाये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >