Chaibasa News : पंडाल जाने वाली सड़कों को कचरे से मुक्त कराया जायेगा

बीडीओ, सीओ और अभियंता ने सड़क का किया निरीक्षण

मनोहरपुर. प्रभात खबर में गुरुवार को खबर छपने के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संत नरसिंह आश्रम जाने वाली दोनों सड़कों का निरीक्षण किया. गंदगी हटाने के लिए योजना भी तैयार की गयी. साथ ही मनोहरपुर के विभिन्न इलाकों में कचरे के ढेर से शहर को मुक्त कराने की बात कही. शुक्रवार को बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता अमर कुमार ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर कचरों का जायजा लिया. बीडीओ शक्ति कुंज ने बताया कि शहर की साप्ताहिक हाट, बैंक रोड, एसबीआई बैंक के बगल में, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास और तुरी टोला में भारी मात्रा में गंदगी और कचरा मौजूद है. इसे हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि शनिवार को जेसीबी लगाकर कचरों को हटाया जायेगा. मौके पर मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया ज्योतिष ओड़िया, रजनीश शाह आदि मौजूद थे. अधिकारियों ने कहा कि सफाई के बाद सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई होगी. कचरा हटाने के बाद जगह-जगह डस्टबीन की व्यवस्था करायी जायेगी. इसके बाद कचरा फेंकने के लिए लोगों से पंचायती राज अधिनियम के प्रावधान के तहत शुल्क निर्धारित किया जायेगा. इसकी वसूली का जिम्मा पंचायत के जनप्रतिनिधियों की होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >