Chaibasa News : बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, मुआवजे की मांग

लगातार हो रही अतिवृष्टि किसानों के लिए अभिशाप बन गयी है

जैंतगढ़ . लगातार हो रही अतिवृष्टि किसानों के लिए अभिशाप बन गयी है. चक्रवाती बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. इस बार अच्छी बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले थे, वहीं अब लगातार वर्षा ने फसलें चौपट कर दी है. धान के पौधे पीले पड़ने लगे हैं और कई खेतों में फसलें जलमग्न हैं. खेतों की मेड़ और खलिहान में रखा धान भी भीग रहा है. बेड़ा, देसी और भारी धान की किस्मों में कीड़े लगने लगे हैं. धूप नहीं निकलने से नुकसान की आशंका और बढ़ गयी है. लतरवाली सब्जियों के पौधे भी सड़ने लगे हैं. किसानों का कहना है कि अत्यधिक वर्षा ने उनकी कठिन मेहनत पर पानी फेर दिया है. किसानों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >