Chaibasa News : प्रबंधन ने मानीं प्रमुख मांगें, काम पर लौटे कर्मी

गंदगी से जूझ रहे इलाके को राहत हड़ताल खत्म होने से बहाल हुई स्वच्छता व्यवस्था

गुवा. गुवा सेल में करीब एक सप्ताह से जारी सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन गुरुवार शाम 7:30 बजे समाप्त हो गया. प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता के बाद प्रबंधन ने सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगों पर सहमति जतायी. समझौते के बाद सफाई कर्मियों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा करते हुए नियमित कार्यों में वापसी की. सफाई कर्मियों ने वेतनमान, स्थायी नियुक्ति, कार्यस्थल पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को लेकर हड़ताल की थी. आंदोलन के चलते सेल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैल गयी थी, जिससे स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

मजदूरों के हितों की अनदेखी नहीं होगी: प्रबंधन

प्रबंधन और यूनियन के बीच बातचीत हुई, जिसमें कर्मियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया. प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि उनकी वैध मांगों पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी और मजदूरों के हितों की अनदेखी नहीं होगी.

सकारात्मक रुख पर आंदोलन खत्म किया:

इस सकारात्मक रुख के बाद सफाई कर्मियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. यूनियन नेताओं ने प्रबंधन के रवैये की सराहना की और उम्मीद जतायी कि वादों को जल्द ही अमल में लाया जाएगा. इधर, आंदोलन खत्म होने से सफाई कर्मियों में संतोष का माहौल है और कामकाज शुरू होते ही सेल परिसर तथा आसपास की स्वच्छता व्यवस्था भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >