Chaibasa News : दुर्घटना पर अंकुश लगाने व नो एंट्री को लेकर मंत्री का आवास घेराव 27 को

सदर प्रखंड के बादुड़ी गांव में बढ़ते सड़क हादसे को लेकर सभा

चाईबासा. सदर प्रखंड के बादुडी गांव में गुरुवार को मुंडा अरदान कुदादा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और नो एंट्री नियम लागू करने पर चर्चा हुई. समाजसेवी रमेश बलमुचु ने बताया कि 27 अक्तूबर को झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री एवं सदर विधायक दीपक बिरुवा के आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें सभी ग्रामीण भाग लेंगे.

अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा कि क्षेत्र के पुरुष-महिलाएं व खासकर स्कूली बच्चे डरे हुए हैं, इसलिए प्रशासन को तत्काल उचित कदम उठाना चाहिए. साधु हो ने बताया कि गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और सभी लोग आंदोलन में भाग लेने के लिए तैयार हैं बैठक के बाद ग्रामीणों ने हालिया रुंगटा प्लांट के पास हुई सड़क हादसे में मृत चोकरो गोडसोरा के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया.

रेयांस सामड ने कहा कि अगर परिवार को सरकारी सहायता में कोई समस्या आ रही हो तो वे हर सम्भव सहयोग देंगे. इस मौके पर संजय सरियल देवगम ,बुरु सिंकु, प्रधान तामसोय, हरिश सामड आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >