Chaibasa News : अमला टोला में एल्युमिनियम से बन रहा मां का भव्य पंडाल

आमला टोला सार्वजनीन काली पूजा समिति का उपसमिति गठित

चाईबासा. चाईबासा आमला टोला सार्वजनीन काली पूजा समिति पूजा की तैयारी में जुटी है. भव्य पंडाल व आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है. पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार प्रतिमा बना रहे हैं. वहीं, बंगाल के कारीगर एल्युमिनियम से पंडाल बना रहे हैं. प्रतिमा विसर्जन में ओडिशा की आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी. परंपरागत बंगाल की ढाकी, ढोल, कुड़कुड़ी व विसर्जन में झारखंड की ताशा पार्टी रहेगी.

पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 को

पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 अक्तूबर की शाम 06.30 बजे होगा. 20 अक्तूबर की रात काली पूजा व 22 अक्तूबर को कलश विसर्जन व संध्या में प्रतिमा विसर्जन होगा. पूजा उत्सव के सफल संचालन के लिए उप समितियां गठित की गयी. इनमें पंडाल निर्माण समिति, पूजा पंडाल उद्घाटन समिति, पूजन व प्रसाद व्यवस्था समिति, विधि-व्यवस्था समिति, प्रसाद वितरण समिति, प्रतिमा विसर्जन जुलूस समिति व महाप्रसाद समिति शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >