Chaibasa News : ''''जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजा शहर

चक्रधरपुर. गुरुनानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा

श्रीश्री गुरुनानक देवजी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को गुरुसिंह सभा की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान गुरुग्रंथ साहिब की ओर से आकर्षक झांकी निकाली गयी. भारत भवन स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (तुलसी भवन) से निकलकर स्टेशन रोड, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल, एतवारी बाजार, त्रिशूल चौक, कुसुमकुंज मोड़, एलआइसी बिल्डिंग, रेलवे ओवरब्रिज, पवन चौक, शहीद भगत सिंह चौक, पुरानी रांची रोड, इलाहाबाद बैंक मोड़, बाटा रोड होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची. झांकी… जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, वाहे गुरु जी की खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह”””” से रेलनगरी गूंज उठी. शोभायात्रा में शामिल पंच प्यारे को जगह- जगह स्वागत किया गया. वहीं कमलजीत सिंह निशांत साहिब लेकर आगे-आगे चल रहे थे. उनके पीछे पंचप्यारे कुलदीप सिंह, शरणदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह व अनमोल मुच्छल हाथों में तलवार लिये चल रहे थे.

झांकी में स्कूली बच्चे भी हुए शामिल

शोभायात्रा में शामिल कलाकार अपनी कला प्रस्तुत करते हुए आगे बढ़ रहे थे. समाज की महिलाएं झाड़ू लगाकर रास्ता साफ कर रही थीं. महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया जा रहा था. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. झांकी में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थी भी शामिल हुए. दिल्ली के तिलक नगर 20 ब्लॉक कुलदीप सिंह रागी जत्था एंड टीम के कलाकारों ने एक से बढ़कर जलसा प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया. शोभायात्रा गुरुद्वारा पहुंचने के बाद लंगर का आयोजन किया गया. मौके पर ज्ञानी धीरज सिंह, अजीत सिंह, राजीव छाबड़ा, जसपाल सिंह, पप्पू छाबड़ा, रमेश छाबड़ा, गुरमीत सिंह, रिकी छाबड़ा, पीयूष छाबड़ा, मनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, प्रिस सिंह, करण सिंह, मनजीत कौर, सोनू कौर, सिंपा छाबड़ा, राजरानी सलूजा, रानी छाबड़ा, शरण कौर, मोनू, मंजीत कौर,.सोनू कौर, सिरत छाबड़ा, सिंपा छाबड़ा, अनमोल मुच्छल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >