Chaibasa News : स्टील सेक्रेटरी, सेल अध्यक्ष व डायरेक्टर नौ को पहुंचेंगे गुवा

गुवा खदान का निरीक्षण कर विकास कार्यों की होगी समीक्षा

गुवा. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के स्टील सेक्रेटरी संदीप पौंड्रिक, अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश और डायरेक्टर एमआर गुप्ता का आगामी 9 अक्तूबर को गुवा सेल में आगमन प्रस्तावित है. उनके आगमन को लेकर गुवा सेल प्रबंधन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है.

इस खास अवसर पर पूरे परिसर में सौंदर्यीकरण एवं साफ-सफाई अभियान जोर-शोर से चल रहा है. विभिन्न सेक्टरों में रंग-रोगन, सड़क मरम्मत और सजावट का कार्य तेजी से जारी है ताकि उच्च अधिकारियों के दौरे के दौरान पूरे क्षेत्र की छवि प्रभावशाली बनी रहे. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुवा सेल के राजाबुरु खदान क्षेत्र का विस्तार कार्य हाल ही में पूरा किया गया है. इसी परियोजना का निरीक्षण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी गुवा पहुंचेंगे. बताया गया है कि यह दौरा खदान क्षेत्र के उत्पादन, सुरक्षा और भविष्य की खनन संभावनाओं की समीक्षा से संबंधित होगा. गुवा सेल के अधिकारी और कर्मचारी इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं. सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अतिथियों के स्वागत के लिए भी विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं. संभावना जतायी जा रही है कि इस निरीक्षण दौरे से गुवा खदान के विकास और उत्पादन क्षमता को नयी दिशा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >