अफीम की खेती पर पुलिस का ‘वार’, गांव-गांव पहुंचकर दी चेतावनी, जानें पकड़े जाने पर क्या कार्रवाई होगी

टेबो पुलिस ने अवैध अफीम खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और वैकल्पिक फसलें अपनाने की अपील की।

बंदगांव : अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टेबो थाना पुलिस ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया. टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कोटागड़ा, शंकरा, हलमद सहित आसपास के वनग्रामों में ग्रामीणों के बीच अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती नहीं करने की अपील की गई.

अफीम की अवैध खेती करना कानूनन अपराध

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया - अफीम की अवैध खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इसका समाज, परिवार और स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है. ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती से होने वाले नुकसान, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत लागू कानूनी एवं दंडनीय प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई.

किसी भी परिस्थिति में नहीं करें अफीम की खेती

पुलिस ने ग्रामीणों से कहा - किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती के चक्कर में न पड़ें और इसके बजाय धान, दलहन, तिलहन, सब्जी एवं अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती कर अपनी आजीविका को मजबूत करें. थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी ने ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध खेती की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अभियान के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र में कहीं भी अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करने की अपील भी की.

वन विभाग के कर्मी और ग्रामीण रहे मौजूद

जागरूकता अभियान में पुलिस विभाग के जवानों के अलावा वन विभाग के कर्मी, पंचायत कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. अभियान के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ लोगों को कानून का पालन करते हुए सुरक्षित एवं वैकल्पिक आजीविका अपनाने का संदेश दिया.इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >