प्रतिनिधि, जैंतगढ़ विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को अवकाश के दिन स्कूलों को खोलने और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के विभागीय आदेश का शिक्षकों ने अनुपालन किया. जिले के अधिकांश शिक्षकों ने अवकाश के बावजूद विद्यालय पहुंचकर विभागीय आदेश के अनुसार सेवा दी और कार्यक्रमों में भाग लिया. इससे पूर्व विश्व योग दिवस के अवसर पर भी 20 जून को तीसरे शनिवार और 21 जून को रविवार के अवकाश के बावजूद विद्यालय खुले रखने का आदेश दिया गया था.
शिक्षकों ने अब मांग की है कि विश्व योग दिवस और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश के बावजूद विभागीय आदेश का अनुपालन कर सेवा देने वाले शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाये. शिक्षकों के अनुसार, विश्व योग दिवस के अवसर पर दो दिन और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक दिन अवकाश के बावजूद उन्होंने विद्यालय में सेवा दी है. जिन शिक्षकों ने इन अवसरों पर विद्यालय पहुंचकर सेवा दी और बायोमैट्रिक्स उपस्थिति भी दर्ज की है, उन्हें क्षतिपूर्ति अवकाश देने की मांग की है.
