Chaibasa News : दूसरे स्थान पर पुल निर्माण पर लगाया स्टे, ग्रामीणों में खुशी

टोंटो प्रखंड की नीमडीह पंचायत की बड़ाकुचिया नदी पर पुल निर्माण करने के बजाय स्थान बदलकर बांडीजारी नाला पर बनाये जा रहे पुल पर ग्रामीण विकास विभाग अंचल रांची ने स्टे लगा दिया.

झींकपानी.

टोंटो प्रखंड की नीमडीह पंचायत की बड़ाकुचिया नदी पर पुल निर्माण करने के बजाय स्थान बदलकर बांडीजारी नाला पर बनाये जा रहे पुल पर ग्रामीण विकास विभाग अंचल रांची ने स्टे लगा दिया. यह जानकारी नीमडीह के पंसस जयराम हेस्सा, बड़ाकुचिया के ग्रामीण मुंडा बागुन दोराइबुरु व सानकुचिया के ग्रामीण मुंडा सोना सुंडी ने दी. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्हें विभाग की ओर से दी गयी है. गौरतलब है कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर नीमडीह पंचायत व पुरनापानी पंचायत के बीच कुचिया नदी पर पुल निर्माण किया जाना है. इसका भूमिपूजन व शिलान्यास भी मंत्री दीपक बिरुवा द्वारा किया गया था. इसके बावजूद विभागीय पदाधिकारी व संवेदक मनमानी करते हुए कुचिया नदी पर पुल बनाने के बजाय केंजरा पंचायत के बांडीजरी नाला पर पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया था.

इसपर आपत्ति जताते हुए इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग अंचल रांची, उपायुक्त चाईबासा व मंत्री दीपक बिरुवा से की थी. इससे संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. ग्रामीणों की शिकायत पर ग्रामीण विकास विभाग रांची अंचल की टीम ने 12 सितंबर को स्थल जांच की. ग्रामीणों से इस संबंध में वार्ता की. जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाये जाने पर पुल पर स्टे आर्डर लगा दिया गया है. अब कुचिया नदी पर पुल बनना तय हो गया है. विभाग की ओर से कहा गया कि बांडीजरी नाला पर भी पुल का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए अलग से प्राक्कलन तैयार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >