Chaibasa News : ट्रक से बचने में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, तीन युवक गंभीर

मनोहरपुर-धानापाली मुख्य सड़क पर गोपीपुर के पास हुई दुर्घटना

मनोहरपुर. मनोहरपुर थाना के मनोहरपुर-धानापाली मुख्य सड़क पर गोपीपुर स्टेडियम के पास रविवार दोपहर में बाइक स्किड करने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया. घायलों में बच्चमगुटू निवासी विष्णु सुरीन, मेदासाई निवासी गणेश नायक व कृष्णा महतो शामिल हैं. घायलों का मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को राउरकेला रेफर कर दिया गया है.

तीनों युवक एक ही बाइक से उंधन से उरकिया की ओर जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक से उंधन से उरकिया की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में गोपीपुर स्टेडियम के समीप सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से बचने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 10 फीट दूर जा गिरी. घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >