Chaibasa News : बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर की पिता की हत्या

आनंदपुर प्रखंड के बिंजु गांव के सुगलुटोली की घटना

प्रतिनिधि, आनंदपुर

पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड के बिंजु गांव के सुगलुटोली में शनिवार रात में पिता-पुत्र में विवाद हो गया. इस दौरान पुत्र हाबिल डांग (22) ने अपने पिता टिंटूस (45) पर लाठी से हमला कर दिया. इसमें पिता की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी. पुलिस को घटना की सूचना देर से मिली. इस कारण शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जायेगा. जानकारी के अनुसार शनिवार रात में पिता और पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसमें पुत्र ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार टिंटूस का पुत्र हाबिल डांग मानसिक रूप से विक्षिप्त है. घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते रहता था. शनिवार रात 9 बजे पिता-पुत्र में विवाद हो गया. हाबिल ने अपने पिता टिंटूस के सिर पर लाठी से कई बार हमला कर घायल कर दिया. घायल पिता की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी. पिता की हत्या के बाद पुत्र फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >