Chaibasa News : टाटा-आद्रा मार्ग पर आज से 19 तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट

बक्सर-टाटा एक्सप्रेस री-शिड्यूल, 19 को बक्सर से 90 मिनट देर से होगी रवाना

चक्रधरपुर. आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य जारी है. ब्लॉक के कारण 13 से 19 अक्तूबर तक अलग-अलग तिथियों में ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक के कारण 8 मेमू पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी. वहीं 15 अक्तूबर को टाटा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को भाया चांडिल-गुंडाविहार-मुरी परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. जबकि 8 ट्रेनें गंतव्य स्टेशन से पहले आद्रा, गोमो व बोकारो में अपनी यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेंगी. रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी है.

गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेंगी ये ट्रेनें

– 68056/ 68060 टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू पैसेंजर 14 अक्तूबर को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी. यहीं से खुलेगी. जिससे यह ट्रेन आद्रा से आसनसोल के बीच रद्द रहेगी.

– 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम 14 व 17अक्तूबर को बोकारो स्टील सीटी में यात्रा समाप्त करेगी. यह ट्रेन बोकारो से धनबाद के बीच रद्द रहेगी.

– 13503/13504 वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू 14 व 17 अक्तूबर को गोमो में यात्रा समाप्त करेगी. यहीं से खुलेगी. जिससे यह ट्रेन गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगी.

– 12885 /12886 शालीमार-भोजुडीह-शालीमार 13 व 14 अक्तूबर को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी. यहीं से खुलेगी. जिससे यह ट्रेन आद्रा से भोजुडीह के बीच रद्द रहेगी.

– 18601 टाटा-हटिया 8 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग भाया चांडिल-गुंडाविहार-मुरी होकर चलेगी.

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

– 68046/ 68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर 19 अक्तूबर को

– 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 13,14 व 19 को

– मुजनाल-चंद्रपुरा-मुजनाल मेमू पैसेंजर 14,17 व 18 अक्तूबर को

– 68090/ 68089 आद्रा-मेदनापुर-आद्रा मेमू 17 अक्तूबर को

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >