Chaibasa News : कुहासे के कारण दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी छह ट्रेनें

कुहासे के कारण दिसंबर से फरवरी तक आनंद विहार व अमृतसर की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी

चक्रधरपुर.

कुहासे के कारण दिसंबर से फरवरी तक आनंद विहार व अमृतसर की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेलवे ने कुहासे की संभावना व सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया है. इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से अमृतसर व सांतरागाछी से आनंद विहार रूट में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

हटिया-टाटा एक्सप्रेस 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द रहेगी:

दूसरी ओर एक अन्य सरकुलर के मुताबिक हटिया टाटा हटिया एक्सप्रेस, हटिया सैंकी हटिया पैसेंजर, रांची बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर, हटिया सैंकी हटिया पैसेंजर ट्रेन को 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द किया गया है. इसी तरह खड़गपुर रांची खड़गपुर एक्सप्रेस, धनबाद रांची धनबाद एक्सप्रेस, टाटा हटिया टाटा मेमू ट्रेन को 23 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच रद्द किया गया है. वहीं, रांची चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को 24, 26, 28, 31 दिसंबर, 2, 4 और 7 जनवरी को रद्द किया गया है. इसी तरह चोपन से रांची एक्सप्रेस ट्रेन को 25, 27, 29 दिसंबर, 1, 3, 5 और 8 जनवरी को रद्द किया गया है. रांची भागलपुर रांची एक्सप्रेस ट्रेन को 6 और 7 जनवरी, दुमका रांची दुमका एक्सप्रेस ट्रेन को 6 और 7 जनवरी को रद्द किया गया है. इसके अलावा पांच ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >