Chaibasa News : 27 फरवरी को आश्रम आयेंगे शंकराचार्य स्वामी सदानंद

विश्व कल्याण आश्रम में 23 फरवरी से चिकित्सा शिविर, मानस नवाह पाठ, यज्ञ समेत अन्य अनुष्ठान शुरू होंगे

आनंदपुर. विश्व कल्याण आश्रम में आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी विश्वानंद जी की अध्यक्षता में आध्यात्मिक उत्थान मंडल के सदस्यों और ग्रामीणों की बैठक हुई. श्री विश्वानंद जी ने बताया कि विश्व कल्याण आश्रम में 57वां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 22 फरवरी को होगा. 23 फरवरी से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, मानस नवाह परायण, यज्ञ समेत कई धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जायेंगे. 27 फरवरी को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद जी सरस्वती महाराज का आश्रम आगमन होगा. मी जी 6 मार्च तक आश्रम में रहेंगे. आश्रम में 2 मार्च को होलिका दहन तथा 4 मार्च को होलिकोत्सव मनाया जायेगा. शंकराचार्य स्वामी के आश्रम प्रवास के दौरान क्षेत्र में नवनिर्मित 7 शिवालयों की प्राण प्रतिष्ठा, 5 मार्च को स्वधर्मानयन सभा का आयोजन कर धर्मांतरित ग्रामीणों की वापसी तथा 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह शंकराचार्य जी के सानिध्य में होगा. शंकराचार्य जी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करने की रूपरेखा ग्रामीणों के साथ बनायी गयी. मौके पर शिवप्रताप सिंहदेव, इंद्रजीत मल्लिक, संजीव गंताइत, उमेश रवानी, सुरेंद्र गोप, परशुराम सिंह, नवेंद्र सिंह, पलटू नायक, शंकर सिंह, फगुवा सिंह, ललित सिंह, दिनेश सिंह, दुर्पति देवी, श्यामसुंदर सिंह समेत विभिन्न गांव से आये ग्रामीण मौजूद थे.

ब्रह्मलीन ब्रह्मचारी कैवल्यानंद को दी गयी श्रद्धांजलि

आनंदपुर. जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित विश्व कल्याण आश्रम के प्रभारी रहे ब्रह्मलीन कैवल्यानंद ब्रह्मचारी को रविवार को आश्रम में श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर वर्तमान आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी विश्वानंद जी ने पिंडदान किया. राजपुरोहित आदित्य कुमार नंदा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर श्राद्धकर्म व पिंडदान कराया. चक्रधरपुर, मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा से आये गुरुभाई व श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्रभारी श्री विश्वानंद जी ने कहा कि ब्रह्मलीन ब्रह्मचारी कैवल्यानंद जी ने 50 वर्षों तक आश्रम की सेवा की. मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज कुंभ मेला में उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया. श्रद्धांजलि सभा के बाद भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर इंद्रजीत मल्लिक, शिव प्रताप सिंहदेव, जयदीप गुप्ता, बैद्यनारायन सिंह, सुरेश पोद्दार, महेश खत्री, आकाश भारती, तुषार कांति, राकेश श्रीवास्तव, गोनू जायसवाल, दीपक पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >