Chakradharpur News : चक्रधरपुर : रेलवे के मलबे से मिला महिला का कटा सिर

नया प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए हटाया जा रहा था वर्षों पुराना मलबा

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को रेलवे द्वारा करायी जा रही सफाई के दौरान एक ऐसा खौफनाक सच सामने आया, जिससे पूरा शहर दहल गया. बर्टन लेक के पास रेलवे के मलबे से एक अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मलबे की गहन तलाशी ली, तो वहां प्लास्टिक में बंद महिला के शरीर के अन्य अवशेष भी बरामद हुए. आशंका जताई जा रही है कि महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर दफनाया गया था.

फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी :

घटना की जानकारी मिलते चक्रधरपुर रेल थाना, जीआरपी और आरपीएफ के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >