झींकपानी : पश्चिमी सिंहभूम जिला के दौरे पर आये राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष का मनोहरपुर से चाईबासा आने के दौरान झींकपानी के राजंका चौक में जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपकर एसीसी सीमेंट प्लांट को बंदी से बचाने के लिए आग्रह किया गया. बाबूलाल मरांडी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी थे. मरांडी ने एसीसी प्लांट झींकपानी को बंद होने से बचाने के लिए त्वरित पहल कराने का आश्वासन दिया. ज्ञापन सौंपने वालों में झींकपानी मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप, दशरथ खण्डाईत, प्रसन्न बिरुवा, जीतेन गोप व ग्रामीण शामिल थे.
एसीसी सीमेंट प्लांट झींकपानी को बंद होने से बचाने की गुहार
पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में एसीसी सीमेंट प्लांट को बंद होने से बचाने के लिए ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपा। जानिए पूरी खबर।

बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपा गया | Prabhat Khabar Network