सेल के ठेकेदारों ने वर्षों से रोक रखा ड्राइवरों का पैसा, अब यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

सेल के ठेकेदारों द्वारा ड्राइवरों का रिटेंचमेंट का पैसा वर्षों से रोके जाने के मामले में झारखंड मजदूर यूनियन ने रोष जताया है. यूनियन ने तत्काल भुगतान की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है.

गुवा: झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार देर शाम गुवा बाजार स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने की. इसमें सेल के अधीन कार्यरत ठेका श्रमिकों और ड्राइवरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी.

बैठक में महामंत्री हेमराज सोनार ने कहा कि सेल के अधीन काम करने वाले ठेकेदारों ने ड्राइवरों का रिटेंचमेंट का पैसा काफी वर्षों से रोक रखा है. कार्य अवधि समाप्त होने के बाद देय इस राशि का भुगतान नहीं होने से संबंधित ड्राइवरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने संज्ञान में लेना चाहिए. संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई कर ड्राइवरों की बकाया राशि का अविलंब भुगतान सुनिश्चित कराया जाना चाहिए.

हेमराज सोनार ने आरोप लगाया कि लंबे समय से राशि लंबित रहने के बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गयी है. इससे श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है. यूनियन ने सेल प्रबंधन से मांग की कि संबंधित ठेकेदारों से पूरी जानकारी लेकर ड्राइवरों की बकाया रिटेंचमेंट राशि का जल्द भुगतान कराया जाए.

यूनियन ने साफ कहा कि यदि सेल प्रबंधन ने इस मामले में जल्द सकारात्मक पहल नहीं की, तो झारखंड मजदूर यूनियन आंदोलन का रुख अपनाने के लिए बाध्य होगी. बैठक में यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandip K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >